अमेरिका में Corona का कहर, 36773 की मौत, संक्रमितों की संख्या 7 लाख के पार

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (08:30 IST)
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे अमेरिका में संक्रमण के मामले 7,00,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं। बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया के किसी भी देश में संक्रमण के मामले और मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या अमेरिका में है। 
ALSO READ: ट्रंप ने कहा, महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है अमेरिका
अमेरिका में कोविड-19 के शुक्रवार रात 8.30 बजे तक 7,00,282 मामले सामने आए और 36,773 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में मरने वाले लोगों की संख्या 3,856 तक बढ़ी है लेकिन इन आंकड़ों में कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीजों के मौत के मामले भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें पहले नहीं गिना गया था। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने शुक्रवार तक मृतकों की संख्या 33,049 बताई। 
 
अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं। इसके बाद इटली में 22,745 लोगों की मौतें हुईं। हालांकि उसकी कुल आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज 5वां हिस्सा है। स्पेन में 19,478 और फ्रांस में 18,681 लोगों की मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख