Hanuman Chalisa

कोरोना योद्धा देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी को अंतिम विदाई

Webdunia
रविवार, 19 अप्रैल 2020 (15:48 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस से संक्रमित टीआई देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी को रविवार को इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर साथी पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई दी।

कोरोना वायरस से पीड़ित जूनी इंदौर के टीआई देवेंद्र कुमार की दो बार नेगेटिव रिपोर्ट आ गई थी, आज उन्हें डिस्चार्ज किया जाना था लेकिन देर रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। रामबाग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा।

इंदौर रेंज के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने देवेंद्र कुमार की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुवे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि देवेंद्र कुमार की मौत से पुलिस विभाग में अपुरणीय क्षति हुई है।

वहीं देवेंद्र कुमार की मौत पर आईजी विवेक शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि पुलिस विभाग का हर एक सिपाही और पुलिस महकमा उनके  परिवार को उनकी कमी महसूस नहीं होने देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख