Hanuman Chalisa

भारत में सबसे पहले 1 करोड़ लोगों को लगेगा कोरोना टीका, योजना तैयार

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (13:40 IST)
नई दिल्ली। वर्ष 2021 की शुरुआत में कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) आने की संभावनाओं के बीच अब प्राथमिकता के आधार सूची तैयार कर ली गई है, जिन्हें सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले फ्रंट लाइन हैल्थ वर्करों को यह टीका मुहैया करवाया जाएगा। 
 
इसके साथ ही अन्य फ्रंटलाइन कर्मियों, पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री फोर्स और उम्रदराज लोगों को भी प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक राज्यों के इनपुट्‍स के आधार पर एक्‍सपर्ट ग्रुप ने एक करोड़ लोगों की सूची तैयार की है, जिन्हें सबसे पहले वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। 
 
एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी। इनके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
 
इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में जनवरी-फरवरी तक एक से अधिक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो सकती हैं। 
एक जानकारी के मुताबिक ऑक्‍सफोर्ड वैक्‍सीन के फेज 3 ट्रायल का एनरोलमेंट सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने पूरा कर लिया है। इसके साथ ही भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्‍सीन Covaxin का फेज 3 का ट्रायल अभी शुरू किया है। पिछले दिनों हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को यह टीका लगाया गया था।
ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की कीमत भी सबसे कम बताई जा रही है साथ ही इसका असर भी 90 प्रतिशत तक बताया जा रहा है। फाइजर, मॉडर्ना और स्पू‍तनिक V वैक्सीन तुलनात्मक रूप से काफी महंगी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

गौहरगंज में मासूम से रेप के आरोपी सलमान के गिरफ्तारी और शॉर्ट एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी!

4 राज्यों में दिखेगा सेन्यार का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

आधार पर यूपी और महाराष्‍ट्र में बड़ा फैसला, जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर स्वीकार नहीं

LIVE: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 94 हुई

यूपी को विकसित प्रदेश बनाने में पर्यटन क्षेत्र का बड़ा योगदान, सीएम योगी की नीतियों से पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

अगला लेख