Hanuman Chalisa

दो साल में खत्‍म हुआ था ‘स्‍पेनिश फ्लू’, WHO ने बताया कब मिलेगी ‘कोरोना’ से निजात?

Webdunia
शनिवार, 22 अगस्त 2020 (16:19 IST)
पूरी दुनि‍या के मन में अगर इस वक्‍त कोई सवाल है तो वह है कोरोना वायरस आखि‍र कब खत्‍म होगा?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस ‘वैश्विक’ सवाल का अब जवाब देने का प्रयास किया है। डब्‍ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहोम घेब्य्रेयियस ने कहा है कि दो वर्षों से भी कम समय में कोरोना महामारी खत्म हो सकती है।

टेड्रोस ने कहा कि महामारी ने हमें यह याद दिलाया है कि स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था अविभाज्य है। उन्होंने कोरोना से निपटने में लॉकडाउन जैसे उपायों की तारीफ करते हुए कहा कि इससे वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिली, लेकिन यह दीर्धकालीन उपाय नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, समुदाय और राष्ट्र को अपने जोखिम के स्तर के आधार पर निर्णय लेने होंगे।

उन्‍होंने आगे कहा कि 1918 में सामने आया स्पेनिश फ्लू दो साल में खत्‍म हो गया था। कोरोना से मुकाबले के लिए यदि दुनिया एकजुट रहती है और वैक्सीन तैयार हो जाती है, तो यह महामारी दो साल से कम समय में खत्‍म हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा टूल्स का बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल करके और नए टूल्स जैसे कि वैक्सीन प्राप्त करने के बाद हम दो साल के भीतर कोरोना से आजाद हो सकते हैं’

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा कि 1918 में जब स्पेनिश फ्लू फैला था, तब की तुलना में आज हमारे पास तकनीक है और संपर्क के ज्यादा तरीके हैं। ऐसे में वायरस के तेजी से फैलने की पूरी आशंका है। लेकिन यदि हम मौजूदा संसाधनों का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करते हैं और वैक्सीन मिल जाती है, तो स्पेनिश फ्लू की तरह दो साल से कम समय में हमें कोरोना से आजादी मिल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख