Hanuman Chalisa

Coronavirus: ‘रिपोर्ट नेगेटि‍व’ आए तो भी डरें, हो सकता है ‘कोरोना’!

नवीन रांगियाल
मंगलवार, 16 मार्च 2021 (15:38 IST)
आपको सर्दी खांसी और बुखार है, आपको लगता है कि यह कोरोना हो सकता है इसलिए आप अपनी जांच करवाते हैं, जांच के बाद आपकी रिपोर्ट ‘नेगेटि‍व’ आती है। अब नेगेटि‍व रिपोर्ट देखकर आप बेफि‍क्र हो जाते हैं कि आपको कोरोना नहीं है। लेकिन यह सिर्फ एक भ्रम है, डॉक्‍टरों का कहना है कि संभव है रिपोर्ट नेगेटि‍व आने के बाद भी आपको कोरोना हो सकता है।

दरअसल, कई बार कोरोना डि‍टेक्‍ट नहीं हो पाता है, उसका बडा कारण यह है कि अब वायरस के नए स्‍ट्रेन या उसके म्‍यूटेशन ने अपने लक्षण बदल लिए है, इसलिए कई बार यह पारंपरिक जांच में पकड में नहीं आ पाता है। ऐसे में निश्‍चिंत होकर नहीं बैठना चाहिए।

डॉ समीर मोहश्‍वरी ‘एमबीबीएस’ इस बारे में और ज्‍यादा स्‍पष्‍ट करते हुए कहते हैं कि वायरस का नया म्‍यूटेशन पहले से ज्‍यादा संक्राम‍क तो है ही, इसके साथ ही अब नए वायरस के लक्षण भी बदलकर आ रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि पहले सर्दी, खांसी, बुखार, सूंघने की क्षमता में कमी और स्‍वाद नहीं आने जैसे लक्षण थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्‍होंने बताया कि अब सर्दी, खांसी और बुखार के साथ कमजोरी और लूज मोशन भी इसके लक्षणों में शामिल हो गया है। ऐसे में अगर परंपरागत तरीके से जांच में कई बार यह पता नहीं चल पाता कि कोरोना है या नहीं और रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती है।

यानि ऐसा भी हो सकता है कि जिन्‍हें बुखार नहीं है, लेकिन कमजोरी है, उसे कोरोना निकल सकता है।

नेगेटि‍व आए तो ऐसे में क्‍या करें?
डॉ समीर माहेश्‍वरी ने बताया कि जाहिर है सर्दी, खांसी, बुखार और इसी तरह के लक्षण होने पर डॉक्‍टर से मिले और कोरोना की जांच करवाए। अगर इसके बाद भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं निकलता है यानि‍ जांच रिपोर्ट नेगेटि‍व आती है तो डॉक्‍टर को अपनी दिक्‍कतों के बारे में बताएं और सिटी स्‍कैन करवाएं।

डॉ समीर के मुताबि‍क सिटी स्‍कैन से यह साफ हो जाएगा कि कोरोना है या नहीं। लेकिन सिटी स्‍कैन अपने डॉक्‍टर के कहने पर ही करवाएं और तभी करवाए जब दिक्‍कत हो और सामान्‍य इलाज से तकलीफ दूर नहीं हो रही हो।

बार बार न करवाएं सिटी स्‍कैन
डॉ समीर के मुताबि‍क सिटी स्‍कैन किसी भी मरीज को बार-बार नहीं करवाना चाहिए। यह खतरनाक है। उन्‍होंने बताया कि कई बार लोग हर सप्‍ताह या महीने में सिटी स्‍कैन करवा लेते हैं। ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है।

दरअसल, सिटी स्‍कैन में रेडि‍एशन एक्‍सपोजर होता है जो बेहद खतरनाक होता है। उन्‍होंने बताया कि एक बार किए जाने वाले सिटी स्‍कैन से जो रेडिएशन निकलता है, वह सौ एक्‍सरे के बराबर होता है। यह रेडि‍एशन खतरनाक होते हैं और इससे केंसर खतरा हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

नाकेबंदी पर टकराव तेज, क्या Iran–United States के बीच हो पाएगी दूसरे दौर की अहम वार्ता?

187 जोड़ों का सामूहिक विवाह: Yogi Adityanath सरकार की ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा 'जल संरक्षण अभियान'

AI जागरूकता में गोरखपुर ने रचा इतिहास: Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

अगला लेख