देश में बढ़ी कोरोनावायरस की रफ्तार, मुंबई में ओमिक्रॉन के 5 संदिग्ध, रिकवरी रेट हुआ 98 प्रतिशत

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (11:06 IST)
नई दिल्ली। लंदन और मॉरीशस से लौटने वाले तीन इंटरनेशनल ट्रेवलर्स बुधवार को मुंबई में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका से लौटे यात्री के संपर्क में आए एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन चार नए केस से मुंबई में ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों की संख्या 5 तक पहुंच गई है।
 
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली। सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 477 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,724 हो गई है। देश में लगातार 158वें दिन रोजाना संक्रमण के मामले 50,000 से कम है।
 
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99,763 है, जो कि कुल मामलों का 0.29 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 740 का इजाफा हुआ है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

अगला लेख