Hanuman Chalisa

बीजिंग में फिर बढ़े Coronavirus के मामले, सैकड़ों विमान व ट्रेनें रद्द

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (12:03 IST)
बीजिंग। कोरोनावायरस के संक्रमण ने चीन में एक बार फिर से पलटवार कर दिया है। चीन राजधानी बीजिंग में कोरोनावायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है और संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के मद्देनजर यहां सैकड़ों घरेलू उड़ानें एवं ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 90,000 लोगों की जांच की जा रही है।
ALSO READ: चीन में कोरोनावायरस की वापसी, 6 नए मामले सामने आने के बाद बीजिंग में लॉकडाउन
आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग में 2 हवाई अड्डों ने 1,255 घरेलू उड़ान रद्द की हैं। बीजिंग में अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं चल रही हैं। राष्ट्रीय रेलवे संचालक ने उन यात्रियों को बिना कोई अतिरिक्त शुल्क वसूले टिकट के पैसे लौटाने की घोषणा की है जिन्होंने मंगलवार तक बीजिंग आने या जाने के लिए टिकट खरीदे हैं।
 
खबरों के अनुसार बीजिंग में बुधवार से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई आरंभ होगी और कॉलेज छात्रों के परिसर बंद कर दिए हैं। बीजिंग ने पुस्तकालयों, संग्रहालयों और उद्यानों में उनकी क्षमता से 30 प्रतिशत से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं देने को कहा है।
 
बीजिंग ने आपात स्थिति से निपटने की कार्रवाई तेज कर दी है और इसे स्तर 3 से बढ़ाकर स्तर 2 कर दिया है। शहर पिछले 6 दिनों में शिनफादी थोक बाजार गए 90,000 लोगों की भी जांच कर रहा है। शहर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सचेत किया कि हालात 'बहुत गंभीर' है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को बताया कि चीनी मुख्य भूमि पर मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए जिनमें से 11 लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। एनएचसी ने बताया कि घरेलू स्तर पर संक्रमण के मामले में बीजिंग में 31, हुबेई में 1 और झेजियांग में 1 मामला दर्ज किया गया। बीजिंग में सोमवार को 106 मामले सामने आए थे।
 
आयोग ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। चीन में मंगलवार तक 83,265 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 252 मरीजों का उपचार चल रहा है और 7 की हालत गंभीर है। आयोग ने बताया कि बीमारी से 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

मां आरोग्य मित्र एवं आशा केंद्र कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा ऋण, मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी पहल

सुरक्षा के नाम पर इस बार भी अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा रद्द

उत्तर प्रदेश में पोषण से कुपोषण पर वार, योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी

अगला लेख