Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 हजार 729 केस दर्ज, 221 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (10:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 12,729 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,33,754 हो गई, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 221 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,873 हो गई। देश में पिछले 28 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 131 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 343 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 1,48,922 हो गई, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख