Hanuman Chalisa

Data Story : 11 दिन से रोज मिल रहे हैं 3 लाख से कम नए कोरोना संक्रमित, यह 6 राज्य अभी भी बढ़ा रहे हैं चिंता

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (15:12 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई। पिछले 11 दिन में 10 बार 3 लाख से कम नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
लगातार कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या भले ही राहत के संकेत दे रही हो पर 6 राज्य अभी भी देश की चिंता बढ़ा रहे हैं। पहले सबसे ज्यादा नए कोरोना मरीज महाराष्ट्र में सामने आ रहे थे, अब यहां अभी भी रोज कोरोना संक्रमण के 16000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।
 
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 33,764 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राजधानी चेन्नई में भी नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को संक्रमण के 3,561 नए मामले आए।

केरल में 1 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 28,798 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 35,525 और लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अभी 2,48,526 लोगों का इलाज चल रहा है।
 
कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 26,811 नए मामले सामने आए जबकि 530 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,99,784 और मृतक संख्या बढ़कर 26,929 हो गई।

महाराष्ट्र में 1 दिन में कोविड-19 के 24,752 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,50,907 हो गए, जबकि संक्रमण से 453 और मौतें होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91,341 हो गई।
 
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 24,105 लोग ठीक हुए। इस अवधि में कोरोना के 18,285 नए मामले सामने आए। पश्चिम बंगाल में एक दिन में कोविड-19 के 16,225 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,18,203 हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख