Hanuman Chalisa

खतरा बढ़ा, भारत में कोरोनावायरस से 1 दिन में 1000 से ज्यादा की मौत

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (12:18 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से 1007 लोगों की मौत हो गई, जिसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं।
 
तीन राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 390, 119 और 107 लोगों की कोरोना के संक्रमण से जान चली गई है। 
 
महाराष्ट्र में जहां अब तक 3 लाख 51 हजार 710 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, वहीं तमिलनाडु में 2 लाख 38 हजार 638 मरीज इस महामारी से उबर गए हैं, जबकि आंध्रप्रदेश और दिल्ली से कोरोना के कुल क्रमश: 1 लाख 38 हजार 712 और 1 हजार 30 हजार 587 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देशभर में अब तक 15 लाख 35 हजार 743 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 62 हजार 63 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 22 लाख 15 हजार 74 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44 हजार 386 पर पहुंच गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर पिछले दिन से बढ़कर 69.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है और मृत्यु दर घटकर 2.0 प्रतिशत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

अगला लेख