Hanuman Chalisa

कोरोना के चलते 1 अप्रैल ‌से नहीं खुलेंगे‌ स्कूल,बोले CM शिवराज-ऐसे हालात में नहीं खोले जा सकते स्कूल

कोरोना के चलते घर के बाहर होली मनाने पर लग सकती है रोक

विकास सिंह
रविवार, 21 मार्च 2021 (13:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल,इंदौर में कोरोना विस्फोट और कई शहरों में कोरोना वायरस की खतरनाक रफ्तार के बाद अब एक अप्रैल ‌से पहलीं से आठवीं तक के स्कूल नहीं खुलेंगे। ‌इस बात‌‌ की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देते हुए कहा कि ऐसे हालत में स्कूल नहीं खोले जा सकते हैं।
 
घर के बाहर होली पर लगेगी रोक !-   इसके साथ होली के त्यौहार को देखते हुए सरकार सोमवार को कोई बड़ा निर्णय ‌ले सकती है। मुख्यमंत्री सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक करने जा रहे हैं जिसमें होली और अन्य त्यौहारों को लेकर बड़े निर्णय हो सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण खतरनाक तरीके से आगे बढ़ रहा है इसलिए होली घर में मनाना जरूरी है और इसके लिए 'मेरी होली मेरे घर' का नारा हम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को अधिकारियों ‌के साथ बैठक में इस पर निर्णय लेंगे।
 
मास्क‌ के लिए बजेगा ‌सायरन- प्रदेश में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च से एक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 मार्च को प्रदेश के हर शहर में सुबह 11 बजे और शाम 07 बजे दो मिनट का  सायरन बजाकर मास्क लगाने का संकल्प दिलाया‌ ‌जाएगा।

इस दौरान जो जहां रहेगा वहीं खड़े होकर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग ‌अपनाने का संकल्प लेगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर देते हुए कहा कि वह सभी दुकानदारों से अपील कर रहे हैं कि अपने दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए चॉक से गोले बनाएं और वह खुद भी गोले बनाने के लिए निकलेंगे और लोगों को मास्क लगाने और सोशल ‌डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए संकल्प दिलाएंगे।

आज मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार कुछ और सख्त कदम उठा सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख