Hanuman Chalisa

आंध्रप्रदेश में 24 घंटों में Corona के 60 नए मामले, 2 की मौत

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2020 (16:42 IST)
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) तेजी से पांव पसार रहा है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 60 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1777 हो गई तथा संक्रमण से दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 36 हो गई है।
 
यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में दो और मरीजों की मौत के साथ राज्य में 
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। मरने वाले मरीजों में से एक कृष्णा जिले और दूसरा कुरनूल जिले से है।
 
राज्य में कम से कम 7782 लोगों के गले के नमूने परीक्षण के लिए गए जिसमें से 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और कुल संक्रमितों की संख्या 1777 हो गई है। राज्य में 60 नए मामलों में से 17 मामले कुरनुल जिले से, 14 कृष्णा जिले, 12 गुंटूर, दो विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी ओर कडपा जिले से एक-एक मामले सामने आए। गुजरात और कर्नाटक से संबंधित लगभग 13 लोगों का कोरोना पॉजिटिव का इलाज किया गया।
 
राज्य में अब तक आए पॉजिटिव मामलों में से 533 कूरनूल जिले से, 363 गुंटूर, 300 कृष्णा, 92 नेल्लोर, 90 
कडापा, 82 चित्तूर, 80 अनंतपुरम, 61 प्रकाशम, 59 पश्चिमी गोदावरी, 46 पूर्वी गोदावरी, 39 विशाखापत्तनम और पांच श्रीकाकुलनम जिले से हैं।
 
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 140 मरीज ठीक हो गए हैं और 
अस्पतालों से उन्हें छुट्टी दे दी गई हैं। राज्य में अभी तक 729 लोग ठीक हो गए हैं और 1102 मरीजों का राज्य के 
विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि 1777 पॉजिटिव मामलों में से 1196 मामले कुरनूल, गुंटूर और कृष्णा जिले से हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख