Hanuman Chalisa

अमेरिका में Coronavirus से 2 लाख 70 हजार से ज्यादा की मौत

Webdunia
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (11:29 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.67 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.35 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 67 हजार 888 पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार 889 हो गई है। 
 
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 34 हजार 605 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,993 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 19,153 लोगों की मौत हो चुकी है।

टेक्सास में इसके कारण 21,896 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 18,597 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10,748 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 10,335 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख