Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update: फिर बढ़े कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 140 दिन में सबसे कम

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (10:34 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के 38,353 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,20,36,511 पर पहुंच गई। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,86,351 रह गई जो 140 दिनों में सबसे कम है। मंगलवार को देश में कोरोना के 28,204 मामले सामने आए थे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 497 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,29,179 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.45 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,157 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
 
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में फिर से वृद्धि दर्ज की गई जो अब 1.71 लाख के पार पहुंच गई है। इस दौरान 21,119 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 35,86,693 हो गई। इसी दौरान 18,493 लोगों के कोरोना को मात दी। राज्य में 33,96,184 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने के कारण सक्रिय मामलों में 2,200 से अधिक की कमी दर्ज की गई। राज्य में करीब 66,000 एक्टिव मरीज हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 5,609 नए मामले दर्ज किए गए। कुल संक्रमितों की संख्या 63,63,442 हुई। इस दौरान 7,720 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 61,59,676 हो गई।
 
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1,893 नए मामले सामने आये तथा 1,930 और मरीज स्वस्थ हुए। इस दौरान राज्य में संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 25,79,130 हो गई है तथा संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या भी बढ़कर 25,24,400 हो गयी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख