Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 10,126 नए मामले, केरल में 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौत

Webdunia
मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (12:41 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,126 नए मामले सामने आए जबकि 332 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 1,40,638 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है, जो पिछले 263 दिन में सबसे कम है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,77,113 हो गए। ये पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। 
 
इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई। देश में लगातार 32 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 135 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 2,188 की कमी दर्ज की गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 109.08 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 332 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 262 लोग और महाराष्ट्र के 15 लोग थे। केरल पिछले कुछ दिनों से संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान कर रहा है। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,61,389 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,403 लोग, कर्नाटक के 38,118 लोग, तमिलनाडु के 36,226 लोग, केरल के 33,978 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,903 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,240 लोग थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

अगला लेख