Hanuman Chalisa

जनवरी में कोरोना की दहशत, 12 दिन में 12.31 लाख नए संक्रमित, 211 दिनों में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (11:19 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। पिछले 12 दिनों में देश में 12,31,656 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह जनवरी में औसत रूप से रोज 1 लाख नए संक्रमित मिल रहा है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो पिछले 211 दिन में सर्वाधिक है। साथ ही, 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है।
 
एक्टिव मरीजों का प्रतिशत संक्रमण के कुल मामलों का 2.65 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 96.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,33,873 का इजाफा हुआ है।
 
ओमीक्रोन के कुल 4,868 मामलों में से 1,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले सामने आए हैं।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी। 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 19 दिसंबर 2020 को कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख