Hanuman Chalisa

12 दिनों में 37,558 लोग कोरोना संक्रमित, 19,067 एक्टिव मरीज

Webdunia
गुरुवार, 12 मई 2022 (10:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,827 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,13,413 हो गई। हालांकि पिछले 12 दिनों में 37,558 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। लगातार तीसरे दिन देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 20,000 से कम रही।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 24 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,181 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,067 हो गई। यह कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 427 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ

मुंद्रा पोर्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आए जहाज को रोककर गहन जांच शुरू

अगला लेख