rashifal-2026

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 83,341 नए मामले, मृत्यु दर घटकर 1.74 %

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (11:07 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 83,341 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर बढ़कर 39,36,747 हो गई। वहीं अब तक कुल 30 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 77.15 फीसदी तक पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,096 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई।
 
देश में संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.74 फीसदी रह गयी है। आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 8,31,124 लोगों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 21.11 फीसदी है।
 
देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार चला गया।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन सितंबर तक देश में 4,66,79,145 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 11,69,765 नमूनों की जांच शुक्रवार को हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख