Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 90,633 नए मामले, मृतक संख्या 70,000 पार

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (09:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को देश में रिकॉर्ड 90,633 नए मरीज सामने आए जबकि 1065 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार तक 31,80,865 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके साथ कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर 77.23 प्रतिशत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 41,13,811 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,065 मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर अबतक देश में कुल 70,626 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अबतक देश में कुल 4,88,31,145 नमूनों की जांच गई है, जिनमें से 10,92,654 नमूनों की जांच अकेले 5 सितंबर को की गई।
 
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा जबकि 20 से 30 लाख मरीज होने में 16 और दिन लगे। हालांकि, संक्रमितों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है।
 
मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख से 10 लाख तक पहुंचने में 59 दिन लगे।
 
सात अगस्त को भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार चली गई जबकि 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई। 30 से 40  लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिन का समय लगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त

Monsoon : मौसम के महादानव अल-नीनो को परास्त करेगा Indian Ocean Dipole, जानिए कैसे होगी झमाझम बारिश

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 2.63 लाख उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा, AI और फेशियल रिकग्निशन से होगी निगरानी

अगला लेख