Hanuman Chalisa

भारत में 93.04% लोगों कोरोनावायरस को दी मात, मृत्यु दर गिरकर 1.47%

Webdunia
शनिवार, 14 नवंबर 2020 (11:15 IST)
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोविड-19 के 44,684 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 87.73 लाख हो गई जबकि 81,63,572 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 87,73,479 तक पहुंच गई है। देश में 24 घंटे के अंतराल में 520 और अधिक लोगों की मौत हो गई जिससे इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,29,188 हो गई। कोविड-19 मामले में मृत्यु दर गिरकर 1.47 प्रतिशत रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,80,719 है, जो कुल मामलों का 5.48 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (ICMR) के अनुसार, कोविड-19 के लिए अब तक कुल 12,40,31,230 नमूनों की जांच हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख