Hanuman Chalisa

सावधान, कोरोना मरीजों की संख्‍या फिर 1000 के पार, 10870 एक्टिव मरीज

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (10:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 महामारी के 1,088 नए मामले सामने से कोराना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,38,016 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 10,870 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, 26 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,736 पर पहुंच गई है।
 
वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में 19 मरीज सार्स-कोव-2 वायरस से उबरने में कामयाब रहे हैं।

देश के 5 राज्यों केरल, महाराष्‍ट्र, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों पर केंद्र सरकार की भी नजरें हैं। साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना का XE वैरिएंट भी मिला है। इसे लेकर पर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। 
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को देश में 796 नए कोरोना मरीज मिले थे। इस तरह पिछले 24 घंटों में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में 292 का इजाफा हुआ है। 
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

'गलती सीबीएसई की, कमाई सरकार की', आंसर शीट जांच के खेल पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

सबसे ज्‍यादा शराबी अरुणाचल प्रदेश में, तो कहीं बच्‍चों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना, यहां के लोग मोटापे के मारे

स्वेच्छा से वेश्यावृत्ति... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सीएम धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

अगला लेख