Hanuman Chalisa

कोविड-19 संक्रमण से 1 दिन में 2,020 मरीजों की मौत, 118 दिन बाद 32,000 से कम नए मामले

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (12:08 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण से एक दिन में 2020 मरीजों की मौत से देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई। देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई। 
 
मध्य प्रदेश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों का नए सिरे से मिलान करने के बाद दैनिक मृतक संख्या में यह उछाल दर्ज किया गया है। इससे पहले 16 जून को देश में 2500 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,31,315 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.40 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,40,325 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर घटकर 1.81 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले 22 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। 
 
अभी तक कुल 3,00,63,720 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 38.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

Weather Update : 23 जून से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

अगला लेख