suvichar

राहत भरी खबर, देश में कोरोनावायरस के 8,865 नए मामले, 197 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (10:34 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,865 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,56,401 हो गई। पिछले 287 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,30,793 हो गई है, जो 525 दिन में सबसे कम है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 197 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,63,852 हो गई। देश में लगातार 39 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 142 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
 
पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 3,303 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.27 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
CDC ने जारी किया लेवल वन नोटिस : अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए ‘लेवल वन‘ नोटिस जारी किया है। सीडीसी ने कहा है कि अगर किसी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है तो संक्रमण की जद में आने और गंभीर लक्षण विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब गुजरात में 129 करोड़ की लागत से बनेगा लोटस पार्क, देखें पहली झलक

CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स

पाकिस्तान में खूनी मंजर: शिया समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 38 लोगों की मौत, क्‍यों हुआ ये खून-खराबा?

दिल्ली से मध्यप्रदेश तक गर्मी का असर, IMD का इन राज्यों में लू अलर्ट

अगला लेख