Hanuman Chalisa

देश में कोरोना के 7,145 नए मामले, ओमिक्रॉन से 12 राज्यों में 115 संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (10:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,145 नए मामले सामने आए, 8706 लोग स्वस्थ हुए और 289 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी देश में तेजी से पैर पसार रहा है। 12 राज्यों में कुल 115 लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 3 करोड़ 47 लाख 33 हजार 194 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 3 करोड़ 41 लाख 71 हजार 471 लोग स्वस्थ हुए, 84,565 एक्टिव मरीज।
 
289 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,77,158 हो गई है। संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 51 दिनों से 15,000 से कम बने हुए है।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 1,850 मामलों की कमी दर्ज की गई।

ALSO READ: डेल्टा और ओमिक्रॉन मिलकर बना सकते हैं नया सुपर वैरिएंट, मॉडर्ना के CMO ने दी चेतावनी
इन राज्यों में मिले ओमिक्रॉन के मरीज : ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में सामने आए हैं। दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंधप्रदेश, केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी ओमिक्रॉन के मरीज मिले हैं।
 
केंद्र सरकार ने दी चेतावनी : संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचने तथा बड़े स्तर पर नए साल का जश्न नहीं मनाने की सलाह दी है। सरकार ने क्रिसमस और नए साल पर सावधानी बरतने की अपील की है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख