Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के 1,829 नए मामले, 33 की मौत

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (11:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,829 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 27 हजार 199 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,647 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 33 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,293 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,647 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 753 की कमी दर्ज की गई है।
 
संक्रमण की दैनिक दर 0.42 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.57 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 4,25,87,259 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 191.65 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,24,293 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,855, केरल के 69,434, कर्नाटक के 40,105, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,198, उत्तर प्रदेश के 23,513 और पश्चिम बंगाल के 21,203 लोग थे। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 33 मामले सामने आए, जिनमें से केरल में 31 और दिल्ली में दो मामले सामने आए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू

दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत

Live : हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 की मौत

Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

अगला लेख