Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के 8,635 नए मामले, 9 माह बाद एक दिन में 100 से कम की मौत

Webdunia
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (11:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,635 नए मामले सामने आए जो पिछले आठ महीने में सबसे कम हैं, वहीं करीब नौ महीने के बाद संक्रमण से मौत के दैनिक मामलों की संख्या भी 100 से नीचे पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,07,66,245 हो गई है तथा संक्रमण से मौत के 94 नए मामलों के साथ ही कुल मृतक संख्या 1,54,486 पर पहुंच गई है।
 
संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 1,04,48,406  हो गई है जिससे राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.05 हो गई है, वहीं कोविड-19 से मृत्यु की दर कम होकर 1.43  फीसदी हो गई है। देश में लगातार 14वें दिन उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या दो लाख से नीचे बनी हुई है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 1,63,353 लोग कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करा रहे हैं जो कुल संक्रमितों का 1.52 प्रतिशत हैं।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, एक फरवरी तक कुल 19,77,52,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,59,422 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख