Hanuman Chalisa

भारत में 2 लाख से कम कोरोनावायरस के मरीज, 96.7% ठीक

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (10:54 IST)
नई दिल्ली।  भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,823 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,95,660 हो गए, जिनमें से 1,02,45,741 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी 1,97,201 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 162 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,718  हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,02,45,741 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.70 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
 
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 1,97,201 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 19 जनवरी तक कुल 18,85,66,947 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,64,120 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

अगला लेख