Hanuman Chalisa

राहत भरी खबर, 1 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में रविवार को कोविड-19 के 11,539 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 39 हजार 429 पर पहुंच गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 01 हजार 166 से घटकर 99,879 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 34 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 27 हजार 332 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.59 फीसदी है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 3.75 फीसदी और साप्ताहिक दर 3.88 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,37,12,218 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 209.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 3 करोड़ के पार हो गए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

हाथ में राइफल और ईरान को खुली चेतावनी; ट्रंप की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Top News : क्या बंगाल में खिलेगा कमल? ट्रंप ने असॉल्ट राइफल के साथ पोस्ट की फोटो

Poll of Polls : 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? पढ़िए पोल्स ऑफ पोल्स के अनुमान

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Tamil Nadu Election 2026 में क्या विजय की TVK करेगी बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

अगला लेख