shiv chalisa

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना से स्थिति भयावह, 24 घंटे में 3,32,730 नए मामले, 2,263 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (11:44 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है जहां एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,730 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए हैं। 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है। वहीं, 24,28,616 लोग अब भी इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.93 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 83.92 प्रतिशत हो गई है। 1,36,48,519 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर और घटकर 1.15 प्रतिशत हो गई है।
 
आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक, 22 अप्रैल तक 27,44,45,653 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 17,40,550 नमूनों की गुरुवार को जांच की गई।
 
दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से हाल बेहाल है। मरीज इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं और अस्पताल नए मरीजों को भर्ती करने से कतरा रहे हैं। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आज सुबह 25 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। वहां ताबड़तोड़ ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई।
 
देश में सबसे ज्यादा नए मरीज महाराष्‍ट्र में मिल रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्‍थान, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में भी बड़ी संख्‍या में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शराब नीति केस में Supreme Court पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, बोले- जज स्वर्णकांता पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष हो सुनवाई...

भारत सहित दुनिया के देशों के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका, ईरान बोला- रूस से तेल खरीदने की मांग रहा भीख

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

LPG का विकल्प : अब रसोई गैस की चिंता होगी दूर? सरकारी वैज्ञानिकों ने तैयार किया सस्ता और स्वदेशी विकल्प

भारत-अमेरिका एक तरफ तो पाकिस्तान-चीन दूसरी ओर, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध

सभी देखें

नवीनतम

5 राज्‍यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान, बंगाल में क्‍यों होगा 2 चरणों में मतदान? चुनाव आयोग ने दिया जवाब

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर क्‍या बोले CEC ज्ञानेश कुमार

शराब नीति केस में Supreme Court पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, बोले- जज स्वर्णकांता पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष हो सुनवाई...

CM यादव ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, 127 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़े खाते हैं और देश का विरोध करते हैं...

अगला लेख