Hanuman Chalisa

देश में कोरोना के 1,778 नए मामले, 23,087 एक्टिव मरीज

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2022 (11:11 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से देश में 62 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,605 हो गई।
 
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 23,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 826 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.26 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 78.42 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,77,218 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
 
देश में अभी तक कुल 4,24,73,057 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 181.89 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं। 
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख