Hanuman Chalisa

भारत में 146 दिन बाद कोरोना के 1590 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 8,600 पार

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (11:58 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,590 नए मामले सामने आए जो पिछले 146 दिन में सबसे अधिक हैं, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई। मृतकों की संख्या भी धीरे धीरे बढ़ रही है। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 3 और कर्नाटक, राजस्थान एवं उत्तराखंड से एक-एक मरीज की मौत हो गई। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 02 हजार 257 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 62 हजार 832 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी की वजह से 5 लाख 30 हजार 824 लोग काल के गाल में समा गए।
 
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई। मृत्यु दर 1.19 फीसद दर्ज की गई।
 
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क नजर आ रही है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख