khatu shyam baba

24 घंटे में कोरोना से 10,273 संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 1.11 लाख

Webdunia
रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (10:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 243 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,13,724 हो गई। देश में कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं।
 
देश में अभी 1,11,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और यह संख्या कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त, 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त, 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर, 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर, 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर, 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर, 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर ,2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून, 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

सभी देखें

नवीनतम

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में की ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर करने की मांग

बागपत में नवरात्र पर ‘नन्ही कली’ सम्मान, 19 मार्च को Mary Kom करेंगी बेटियों को सम्मानित, महिलाओं की बनाई गुड़िया बनेंगी पहचान

UP में LPG कालाबाजारी पर CM Yogi की बड़ी सख्ती, 5813 जगह छापे, 86 पर कार्रवाई, 12 डीलर पर FIR

यूपी की हवा होगी शुद्ध! विश्व बैंक और योगी सरकार के बीच 300 मिलियन डॉलर का बड़ा समझौता, जानें पूरा प्लान

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

अगला लेख