suvichar

सावधान! फिर बढ़ रहे हैं कोरोना से मौत के मामले, पिछले 24 घंटों में 805 ने गंवाई जान

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में 14,348 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित, महामारी ने ली 805 लोगों की जान। अब तक कुल 3 करोड़ 42 लाख 46 हजार 157 लोग कोविड 19 से संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,61,334 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक बार फिर कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। संक्रमण से 805 मरीजों के और जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,57,191 हो गई है।

देश में अभी तक महामारी के 4,57,191 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में 1,40,134 लोगों की, कर्नाटक में 38,054 लोगों की, तमिलनाडु में 36,072 लोगों की, केरल में 30,685 लोगों की, दिल्ली में 25,091 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 22,900 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 19,105 मरीजों की मौत हुई।
 
आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.47 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.19 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 345 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
आज सुबह सात बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे देश में 74 लाख 33 हजार 392 कोविड टीके लगाए गए हैं। देश में कुल 104 करोड़ 82 लाख 966 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख