Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : कोरोना ने फिर डराया, लगातार तीसरे दिन 40,000 से ज्यादा नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (10:14 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • कोरोना संक्रमण के 44,230 नए मामले, 555 की मौत
  • 3,15,72,344 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित
  • एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,23,217 हुई
  • केरल में मिले सबसे ज्यादा 22,064 नए मामले
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। लगातार तीसरे दिन देश में 40,000 से ज्यादा नए मरीज सामने आए। वहीं नए मरीजों की संख्या भी महामारी को मात देने वालों की तुलना में अधिक रही। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 44,230 नए मामले सामने आए। इस दौरान 42,360 लोगों ने महामारी को मात दी जबकि 555 लोगों की मौत हो गई।
 
देश में अब तक कुल 3,15,72,344 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3,07,43,972 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए और 4,23,217 लोग मारे जा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, 97.38 प्रतिशत लोग कोरोना को हराकर चुके हैं जबकि 1.34 फीसदी लोग काल के मुंह में समा गए।
 
कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। 1 दिन में 1315 नए एक्टिव मरीज बढ़ गए। देश में फिलहाल 4,05,155 लोगों का इलाज चल रहा है। यह कुल मरीजों का 1.28 प्रतिशत है।
 
सबसे ज्यादा मरीज केरल में सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 22,064 नए मामले सामने आए और 128 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,242 नए मामले सामने आए और 190 मरीजों की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Monsoon Update: 23 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली पहुंचने के संकेत

भारत की समुद्री शक्ति को नई उड़ान, PM मोदी ने INS Dunagiri, Agray और Sanshodhak किए कमीशन

International Yoga Day 2026: गुजरात में योग दिवस का उत्सव, CM भूपेंद्र पटेल ने मानसा में किया सामूहिक योग

अगला लेख