Hanuman Chalisa

Coronavirus संक्रमित मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (16:47 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोनावायरस संक्रमित 65 वर्षीय मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आमानाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम्स के सी ब्लाक में मंगलवार रात दूसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि लालपुर क्षेत्र के निवासी इस व्यक्ति को कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद गत सात अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन उसमें असामान्य व्यवहार देखा जाने पर उसे मनोरोग विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि बीती रात मरीज जब बाथरूम में था तब उसने नीचे छलांग लगा दी। घटना के तत्काल बाद उसे चिकित्सा मुहैया कराई गई लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मरीज के पास से कोई भी पत्र नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक उसके आत्महत्या करने के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
राज्य के जांजगीर चांपा जिले में इस महीने की छह तारीख को कोरोनावायरस संक्रमित एक मरीज ने कोविड-19 इकाई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख