पाकिस्तान में Coronavirus संक्रमण के मामले 1 लाख 92 हजार के पार

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (14:45 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 4,044 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,92,000 के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस दौरान महामारी से 148 और लोगों की जान चली गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 3,903 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,044 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,92,970 हो गई।

सिंध में कोविड-19 के 74,070, पंजाब में 71,191, खैबर पख्तूनख्वा में 23,887, इस्लामाबाद में 11,710, बलूचिस्तान में 9,817, गिलगित बल्तिस्तान में 1,365 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 930 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 के 81,307 मरीज ठीक हो चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

अगला लेख