Hanuman Chalisa

अन्ना प्राणी उद्यान की 2 शेरनियों में Coronavirus संक्रमण की पुष्टि

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (15:43 IST)
बरेली (उत्तरप्रदेश)। चेन्नई स्थित अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान की 2 शेरनियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 1 शेर 'डिस्टेंपर पॉजिटिव' पाया गया है। बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की प्रयोगशाला में हुई नमूनों की जांच में इसका पता चला है। संस्थान के निदेशक डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि अन्ना प्राणी उद्यान से बाघ के 4, शेरनी के 2 और शेर का 1 नमूना जांच के लिए भेजा गया था।

ALSO READ: बाइडन व फाउची ने किया कोरोनावायरस के Delta स्वरूप के प्रति आगाह
 
उन्होंने बताया कि जांच में दोनों शेरनियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 1 शेर में पैरामाइक्सोवायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह बेहद संक्रामक वायरस है, जो जानवरों में 'कैनाइन डिस्टेंपर' बीमारी का कारण बनता है, वहीं चारों बाघों में से किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया। सिंह ने बताया कि इसकी सूचना अन्ना प्राणी उद्यान के अधिकारियों को भेज दी गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख