Dharma Sangrah

रक्षा सचिव में दिखे कोविड-19 के लक्षण, 35 अफसर होम क्वारंटाइन

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (07:40 IST)
नई दिल्ली। रक्षा सचिव अजय कुमार में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को लेकर व्यापक अभियान चलाया।
 
बुधवार सुबह कुमार में लक्षण दिखाई देने की जानकारी होने के बाद रायसीना हिल्स के साउथ ब्लॉक में मंत्रालय के मुख्यालय में कार्यरत कम से कम 35 अधिकारियों को घरों में ही पृथक-वास में भेजा गया। 
 
हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया कि रक्षा सचिव में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है अथवा नहीं?
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। वहीं, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कुमार संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि सावधानी बरतने के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यालय नहीं आए।
 
रक्षा मंत्री, रक्षा सचिव, सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख के कार्यालय साउथ ब्लॉक के प्रथम तल पर हैं। तत्काल इस बात का पता नहीं चल पाया कि कुमार को किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए PM, 2 हिन्दू सांसद भी मंत्री बने

बेटों को सता रहा इमरान खान की हत्‍या का डर, पूर्व कप्‍तानों ने लिखा पाकिस्‍तान सरकार को पत्र

'मैं 2014 में CM बन सकता था' — हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा राजनीतिक खुलासा

सिद्धारमैया का वो मास्टरस्ट्रोक, जिसने DK के 'शक्ति प्रदर्शन' पर फेरा पानी

जियो आरोग्य AI से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

अगला लेख