Hanuman Chalisa

गिरिडीह में कोविड परीक्षण की 20 मशीनें खराब, जांच न हो पाने से लोग परेशान

Webdunia
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (07:16 IST)
गिरिडीह। गिरिडीह जिले में कोरोना वायरस परीक्षण करने वाली 20 ट्रूनेट मशीनें खराब हो गई हैं जिसके चलते जिला प्रशासन सिर्फ 16 जांच मशीनों से काम चला रहा है। इस वजह से कोविड-19 जांच के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर नयी ट्रूनेट मशीनें गिरिडीह को उपलब्ध कराने की मांग की है। गिरिडीह जिले में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि यहां मात्र 16 ट्रूनेट मशीनें ही काम कर रही हैं।
 
सिविल सर्जन डॉ एस सन्याल ने बताया कि 360 मरीजों की प्रत्येक दिन गिरिडीह में जांच करनी है लेकिन मशीनों की कमी के चलते किसी प्रकार 275 मरीजों का कोरोना जांच हो रही है।
 
डॉ. सन्याल ने बताया कि जिले में एक लाख 40 हजार लोगों को कोरोना वायरस टीका लग गया है। आज भी टीका उत्सव चल रहा है । जिले में फिलहाल 80 से अधिक एक्टिव मामले हैं जिनका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।  (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख