Hanuman Chalisa

सावधान! देश में अक्टूबर तक आ सकती है कोरोनावायरस की तीसरी लहर

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (08:00 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम हो रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों के एक दल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने अक्टूबर तक देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के रॉयटर्स पोल में 85 प्रतिशत स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भारत में आई दूसरी कोरोना लहर के मुकाबले अधिक नियंत्रित होगी। तीसरी लहर के कारण अब देश में कोरोना संक्रमण एक और साल तक बना रह सकता है।

दुनियाभर के 40 स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, वायरोलॉजिस्ट, महामारी विज्ञानियों और प्रोफेसरों के 3-17 जून के स्नैप सर्वेक्षण से पता चला है कि दूसरी लहर में टीकों, ऑक्सीजन, दवाओं, अस्पतालों में बिस्तरों की कमी होने की वजह से यह अधिक विनाशकारी बन गई।

21 स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि अगली लहर अक्टूबर तक आएगी। 3 लोगों ने अगस्त की शुरुआत में और 12 लोगों ने सितंबर में इसकी भविष्यवाणी की है। बाकी बचे 3 लोगों ने कहा कि नवंबर से फरवरी के बीच भारत में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि बच्चों को संक्रमण से खतरा है लेकिन विश्लेषण बताता है कि उनके स्वास्थ्य पर कम खतरा  है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

कर्नाटक में NDA को बड़ा झटका! भाजपा-JDS में हुई भारी 'क्रॉस वोटिंग', डीके शिवकुमार के चक्रव्यूह में फंसी BJP

नीट विवाद के बीच 11 छात्रों ने की खुदकुशी, अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

विश्व सिकल सेल दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू ने की मप्र सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

महाकाल में फिर VIP दर्शन पर विवाद, अक्षय आनंद ने गर्भगृह में ली फोटो, आम श्रद्धालु कतार में, सांसद फिरोजिया ने उठाए सवाल

अगला लेख