shiv chalisa

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 जून 2025 (08:39 IST)
Corona Virus India Update : भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में 22 मई को रोगियों की संख्या 257 थी। 26 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 1,010 हो गया और शनिवार को 3,395 पर पहुंच गया। केरल में सबसे अधिक 1,336 लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। 
 
भारत में कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। कहा जा रहा है कि संक्रमण की गंभीरता कम है, ज्यादातर मरीजों की घर पर ही देखभाल की जा रही है और चिंता की कोई बात नहीं है। पश्चिम और दक्षिण भारत में नमूनों की जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि नये स्वरूप गंभीर नहीं हैं और ये ओमीक्रॉन के उप-स्वरूप हैं। ओमीक्रोन के 4 सबवैरिएंट एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी. 1.8.1 सामने आए हैं। इनमें से पहले तीन स्वरूप के मामले ज्यादा हैं।
 
कहां कितने मरीज : कोरोन के एक्टिव केसेस की बात की जाए तो केरल में 1,336, महाराष्ट्र में 467, दिल्ली में 375, गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, पश्चिम बंगाल में 205, तमिलनाडु में 185 और उत्तर प्रदेश में 117 लोग संक्रमित हैं। ओडिशा में 2 और लोगों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 7 हो गई है। 
 
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 68 नए मामले : स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही इस साल की शुरुआत से अब तक यहां कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 749 पहुंच गई है। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 30 मुंबई में और 15 पुणे नगर निगम क्षेत्र में सामने आए। कल्याण-डोंबिवली और रायगढ़ में भी नये मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक राज्य में कोविड-19 के 7 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 6 मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।
 
कर्नाटक में 58 नए मामले : स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में, 31 मई तक कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 238 बताई गई है, जिनमें शनिवार को सामने आये 58 नये मामले भी शामिल हैं। राज्य में कोरोना से 4 लोगों की जान जा चुकी है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगला लेख