Corona virus : अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, 18 हजार से ज्यादा की मौत

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (23:35 IST)
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस के चलते अब तक सबसे अधिक लोगों की मौत के साथ ही शनिवार को अमेरिका इस मामले में दुनिया में इटली से भी अधिक प्रभावित देश बन गया। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़े से यह बात सामने आई है।
 
अमेरिका में इस महामारी के चलते अब तक 18,860 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोविड-19 के मामले बढ़कर 503,594 हो गए। इस तरह दुनिया में कोविड के सबसे अधिक मरीज अमेरिका में हो गए हैं।
 
एएफपी द्वारा तैयार आंकड़े के अनुसार इटली में अब तक 18,849 मरीजों की जान चली गई। 6 करोड़ की जनसंख्या वाला इटली आकार में अमेरिका के पांचवें हिस्से से भी छोटा है।
ट्रंप बोले अदृश्य दुश्मन से अर्थव्यवस्था को झटका : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कब खोला जाए, यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होगा। ट्रंप प्रशासन इस समय कोरोना वायरस संकट से निपटने में लगा है। इस ‘अदृश्य दुश्मन’ ने अमेरिकी लोगों और अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है।
 
कोविड-19 महामारी की वजह से इस समय दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ठहर गई है। अमेरिकी की 33 करोड़ की आबादी में से 95 प्रतिशत राष्ट्रीय आपात स्थिति की वजह से ‘अपने घरों में बंद’ है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मौजूदा आर्थिक संकट की वजह से अमेरिका में 1.6 करोड़ लोगों का रोजगार छिन गया है।यह बेरोजगारी का नया रिकॉर्ड है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

LIVE: लोकसभा में अमित शाह बोले, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

Weather Update : इन राज्यों में मानसून मेहरबान, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

अगला लेख