Dharma Sangrah

दुनिया में कोरोनावायरस से 7.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (14:08 IST)
बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर से दुनिया भर में साढ़े सात लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 2.08 करोड़ से ज्यादा लोग इससे संक्रमित है।
 
कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं, इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और मैक्सिको तीसरे स्थान पर है। भारत 48 हजार से अधिक मौतों के साथ ब्रिटेन को पीछे छोड़कर अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में 2,08,40,381 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,54,566 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 52,48,678 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,67,097 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 31,64,785 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,04,201 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 64,553 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 24,61,191 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 48,040 पर पहुंच गई है। 
 
रूस चौथे नंबर पर : रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 
9,05,762 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,353 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 5,72,865 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,270 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मैक्सिको में कोरोना से अब तक 5,05,751 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 54,293 हो गई है।
 
पेरू में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 4,98,555 हो गई तथा 21,713 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले कोलम्बिया चिली को पीछे छोड़कर अब आठवें नंबर पर है। यहां इससे अब तक 4,33,805 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 14,145 है। वहीं चिली नौवें स्थान पर है यहां अब तक 380,034 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,299 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,37,334 है जबकि 28,579 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना 
संक्रमितों की संख्या 337,334 है, जबकि 28,605 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ईरान और ब्रिटेन में 3 लाख से ज्यादा : ईरान में अब तक इस महामारी से 3,36,324 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 
19,162 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 3,15,583 हो गई है और 46,791 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,94,519 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3303 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,86,674 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6139 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में अब तक कोरोना से संक्रमित 2,76,072 मामले सामने आए हैं जबकि अभी तक कोरोना के संक्रमण से 5362 लोगों की जान चली गई है। बांग्लादेश में 2,69,115 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 
3557 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं।
 
यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,52,235 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,231 लोगों की मौत हुई है।
तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,45,635 हो गयी है और 5,912 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना 
संक्रमितों की संख्या 2,44,096 हो गई हैं और 30,392 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक 2,22,281 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9217 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 1,64,277 लोग संक्रमित हुए हैं और 5,588 लोगों की मौत हुई है।
 
कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9916, कनाडा में 9063, नीदरलैंड में 6187, इक्वाडोर में 6010, स्वीडन में 5776, 
इंडोनेशिया में 5968, मिस्र में 5107, चीन में 4700, बोलीविया में 3884, रोमानिया में 2860, फिलीपींस में 2426, 
ग्वाटेमाला में 2296, स्विट्जरलैंड में 1991, यूक्रेन में 2023, पोलैंड 1844, आयरलैंड में 1774, पुर्तगाल में 1770, 
पनामा 1722, होंडुरास 1533, किर्गिजस्तान में 1487 और अफगानिस्तान 1363 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

UP Budget Session: उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है UP – विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

जनसंख्या नहीं बनेगी जनशक्ति, 25 लाख युवाओं को AI-Ready बनाने का मेगा प्लान

राज्यपाल ही नहीं, यह 'मां' का भी अपमान, विधानसभा में विपक्ष पर बरसे CM योगी, आचरण को बताया 'अधर्म'

48 लोगों से पूछताछ, 500 पेज की रिपोर्ट, क्या सुलझ गई Sadhvi Prem Baisa Death Mystery

Seva Teerth : कर्तव्य, करुणा और India First का प्रतीक बनेगा सेवा तीर्थ, PM Modi का बड़ा संदेश

अगला लेख