Hanuman Chalisa

कोरोना का बढ़ता कहर, 1 दिन में 3.5 लाख नए मामले, Covid-19 से अब तक 11.75 करोड़ संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (07:40 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 3.5 लाख अधिक लोगों के नए मामले सामने आने के साथ ही विश्व में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.75 करोड़ से अधिक हो गई है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में इस दौरान कोरोना वायरस के तीन लाख 60 हजार 245 नये मामले सामने आए है। इसके साथ विश्व में संक्रमितों की संख्या 11,75,08,425 हो गई।
 
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.90 करोड़ पहुंच गई है। वही इससे अब तक 5.27 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका का कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 54,491 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 48,475 लोगों की मौत हुई है।

टेक्सास में इसके कारण 45,578 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 31,889 लोगों की जान गई है। पेंसिलवेनिया में 24,388, इसके अलावा न्यूजर्सी में 23,040 जोर्जिया में 17,978, ओहियो में 17,661 के अलावा मिशिगन में कोरोना से 16,692 लोगों की मौत हुई है।
 
विश्व में अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है और इन सभी देशों व्यापक स्तर पर कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

अगला लेख