shiv chalisa

अमेरिका में 3 हफ्तों में डबल हुए कोरोना केसेस, अर्जेंटिना में 1 लाख से ज्यादा की मौत

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (11:13 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के महीनों बाद फिर से वृद्धि देखी जा रही है और पिछले तीन हफ्तों में हर दिन नए मामलों की संख्या दुगुनी हो रही है। इसके पीछे तेजी से फैल रहा डेल्टा स्वरूप, टीकाकरण की कम दर और अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर एकत्रित हुई भीड़ वजह है।
 
जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या में 23,600 की वृद्धि हुई जबकि 23 जून को यह 11,300 तक थी। दो राज्यों मेन तथा दक्षिण डकोटा में पिछले दो हफ्तों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
 
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सेंट लुइस में स्कूल ऑफ मेडिसिन के संक्रामक रोग प्रभाग के सह-निदेशक डॉ. बिल पाउडरली ने कहा, 'यह कोई संयोग नहीं है जब स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत के बाद ठीक उसी वक्त हम मामले बढ़ते हुए देख रहे हैं जब हमें ऐसा होने की उम्मीद थी।'
 
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार, जिन पांच राज्यों में दो हफ्तों में कोरोना वायरस के मामले सबसे अधिक बढ़े हैं वहां टीकाकरण की दर कम हैं। ये 5 राज्य मिसौरी (45.9 प्रतिशत), अरकंसास (43 प्रतिशत), नेवेडा (50.9 प्रतिशत), लुइसियाना (39.2 प्रतिशत) और उटाह (49.5 प्रतिशत) है।
 
संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच लॉस एंजिलिस काउंटी और सेंट लुइस जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य प्राधिकारी टीका लगवा चुके लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर फिर से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। शिकागो के अधिकारियों ने मंगलवार को एलान किया कि मिसौरी और अरकंसास से आने वाले उन लोगों को 10 दिन के लिए पृथक वास करना होगा या कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।
 
अर्जेंटीना में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार :  अर्जेंटीना में कोरोना वायरस के कारण बीते 24 घंटे में 614 लोगों की मौत के बाद यहां मृतक संख्या बढ़कर 1,00,250 हो गई। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज की सरकार के सलाहकार चिकित्सक लुईस कामेरा ने कहा, कि मुझे बुरा लग रहा है। हमने ऐसा नहीं सोचा था। ये बहुत दुखदायी आंकड़े हैं। उन्होंने मौत के मामले बढ़ने के पीछे लॉकडाउन के दौरान की गई चूक और साथ ही क्षेत्र में कोविड-19 के अलग-अलग स्वरूपों के प्रकोप को इसकी वजह बताया।
 
ब्राजील में 57736 नए मामले : ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 57,736 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,92,09,729 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में कोरोना से 1,556 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,37,394 हो गई है।
 
ब्रिटेन में कोरोना के 42,302 नए मामले : ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 42,302 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 6 महीने में एक दिन में आने वाले कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। देश में अब तक इस महामारी से 52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 1,29,000 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में 7000 ठिकानों पर हमला, 100 से ज्यादा जहाज तबाह, डोनाल्ड ट्रंप ने किया मिलिट्री ऑपरेशन का खुलासा

नीतीश कुमार बने सांसद, बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का कब्जा

राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए नए नियम जारी, भक्तों के लिए बदले प्रवेश के दिशा-निर्देश

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

MP में हर विधानसभा में होंगे कृषि सम्मेलन, किसानों के लिए CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा प्लान

अगला लेख