Hanuman Chalisa

कोरोना से दुनियाभर में 19 करोड़ संक्रमित, 40.82 लाख की मौत, जानिए 10 देशों का हाल...

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (13:09 IST)
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (CoronaVirus) का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। महामारी के अब तक 19 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 40.82 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (CSSE) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 1 हजार 824 हो गई है जबकि 40 लाख 82 हजार 392 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
 
विश्व में महाशक्ति माना जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार सबसे तेज हैं। यहां अब तक 3.40 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हो  चुके हैं जबकि 6.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
 
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,157 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 11 लाख छह हजार 065 हो गया है। इस दौरान 42 हजार चार मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख 69 हजार 796 हो गई है। 4 लाख 13 हजार 609 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। यहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। अब तक इससे 1.93 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.41 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
 
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 59.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58.60 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.45 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55.22 लाख से अधिक हो गई है और 50,488 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस फिर पांव पसार रहा है, यहां प्रभावितों की कुल संख्या 54.07 लाख से अधिक हो गई और 1,28,960 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है।
 
अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 47.49 लाख हो गई है तथा मृतकों की संख्या 1,01,434 हो गई है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 46.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,15,831 लोगों ने जान गंवाई है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.84 लाख से अधिक हो गई है और 1,27,864 मरीजों की जान जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख