Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमित मरीज क्‍यों खो देते हैं सूंघने की क्षमता?

Webdunia
रविवार, 23 अगस्त 2020 (17:01 IST)
कोरोना के लक्षणों में सूंघने की ताकत खो देना एक महत्‍वपूर्ण पहलू है। ऐसे में डॉक्‍टरों की एक टीम ने इस लक्षण पर गहराई से काम किया है। आइए जानते हैं कोरोना के मरीज क्‍यों खो देते हैं सूंघने की क्षमता।

शोधकर्ताओं की एक टीम ने सर्जरी के दौरान मरीजों की नाक से निकाले गए टिशु का अध्ययन करने के बाद पाया कि कोरोना से संक्रमित होने से मरीज सूंघने की क्षमता खो देते हैं, भले ही उन्हें कोई अन्य लक्षण न हों।

शोधकर्ताओं की एक टीम ने सर्जरी के दौरान मरीजों की नाक से निकाले गए टिशु का अध्ययन करने के बाद पाया कि कोरोना से संक्रमित होने से मरीज सूंघने की क्षमता खो देते हैं, भले ही उन्हें कोई अन्य लक्षण न हों। अपने प्रयोगों में, शोधकर्ताओं ने पाया कि नाक का जो हिस्सा सूंघने में मदद करता है वहां angiotensin-converting enzyme II (ACE-2) का स्तर काफी ज्यादा था।

इस एंजाइम को कोरोना संक्रमण के लिए "प्रवेश बिंदु" माना जाता है। जहां से कोरोनो वायरस शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करता है और संक्रमण फैलता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यूरोपीय रेस्पिरेटरी जर्नल में प्रकाशित उनका शोध बताता है कि कोरोना इतना संक्रामक क्यों है? साथ ही सुझाव देता है कि शरीर के इस हिस्से को लक्षित करके महामारी के उपचार के दूसरे तरीके भी खोजे जा सकते हैं। यह अध्ययन प्रोफेसर एंड्रयू पी लेन और डॉ मेंगफी चेन ने किया है।

प्रोफेसर लेन के मुताबि‍क,
मैं नाक और साइनस की समस्याओं का विशेषज्ञ हूं, इसलिए कोरोना में सूंघने की क्षमता का नुकसान मेरे अध्ययन का विषय बना। जबकि अन्य श्वसन वायरस आमतौर पर वायुप्रवाह में बाधा के माध्यम से सूंघने की क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं। कोविड कभी-कभी अन्य लक्षणों की अनुपस्थिति में सूंघ न सकने का कारण बनता है

टीम ने 23 रोगियों के नाक के टिशु के सैंपल का उपयोग किया। उन्होंने सात रोगियों के विंडपाइप का भी अध्ययन किया। इनमें से कोई भी मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

अगला लेख