Hanuman Chalisa

Post covid effects: स्टडी में दावा… कोविड से सिकुड़ रहे लोगों के दिमाग

Webdunia
मंगलवार, 22 जून 2021 (18:54 IST)
कोविड-19 का संक्रमण कई तरह से लोगों पर असर कर रहा है। एक नई स्टडी में सामने आया है कि अब दिमाग पर भी इसका असर हो रहा है।

पहली बार कोविड-19 से पहले और बाद में दिमाग के स्कैन को स्टडी की गई। स्टडी में पाया गया है कि थोड़ी गंभीर बीमारी होने पर भी दिमाग पर असर देखा गया है। कोविड सिर्फ लोगों को तनाव के साथ नहीं छोड़ रहा बल्कि दिमाग के कई हिस्से सिकुड़ते दिखे हैं।

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों की एक टीम ने यह स्टडी की है जिसमें लिंबिक कॉर्टेक्स, हिपोकैंपस और टेंपोरल लोब सिकुड़ते पाए गए। दिमाग के इन हिस्सों से गंध,स्वाद, याद्दाश्त और भावनाएं कंट्रोल होती हैं। ये बदलाव ऐसे लोगों में देखे गए जिन्हें कम बीमारी थी और अस्पताल में भर्ती नहीं थे। यह सर्वे कर्नाटक में कुछ डॉक्‍टरों द्वारा किया गया है।

ब्रिटेन बायोबैंक ने महामारी की शुरुआत में 40 हजार लोगों का ब्रेन स्कैन किया था। 2021 में इनमें से 782 को दोबारा बुलाया गया। वापस आए लोगों में से 394 कोरोना पॉजिटिव रह चुके थे। स्टडी में लोगों की उम्र, लिंग, स्थान जैसे मानकों को भी ध्यान में रखा गया और दिमाग की बनावट और काम करने की प्रक्रियाओं को स्कैन किया गया। नतीजों में दिमाग के कुछ हिस्से सिकुड़े पाए गए।

इसमें दिलचस्प बात यह सामने आई कि जिन कोरोना पॉजिटिव लोगों का स्कैन किया गया था, उनमें से सिर्फ कुछ इतने बीमार हुए थे कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यानी कि ऐसे लोगों के दिमाग पर भी ज्यादा असर पड़ा है जो अस्पताल में भर्ती कराने जितनी गंभीर हालत में नहीं पहुंचे थे। इस स्टडी के साथ ही दिमाग पर पड़ने वाले असर को गंभीरता से लेने और इन्फेक्शन से बचने की जरूरत साफ होती है।

सम्बंधित जानकारी

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख