Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के मामले 89 लाख के पार, 93.5% स्वस्थ

Webdunia
बुधवार, 18 नवंबर 2020 (12:07 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से संक्रमित लागों की संख्या बुधवार को 89 लाख के पार पहुंच गई। हालांकि इनमें से 83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.52% हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के एक दिन में 38,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 89,12,907 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 474 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,30,993 हो गई। देश में लगातार आठ दिन से उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 5 लाख से कम है। अभी 4,46,805 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.01% है।
 
इसके अनुसार, देश में अभी तक 83,35,109 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.52 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47% है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 17 नवम्बर तक कुल 12,74,80,186 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,37,279 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।
 
कैसे बढ़ी कोरोना की रफ्तार : भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
 
कहां कितनी मौतें : देश में अब तक कुल 1,30,993 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 46,102, कर्नाटक में 11,557, तमिलनाडु में 11,513, दिल्ली में 7,812, पश्चिम बंगाल में 7,766, उत्तर प्रदेश में 7,412, आंध्र प्रदेश में 6,890, पंजाब में 4,510 और गुजरात में 3,815 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख