Hanuman Chalisa

स्कूल-कॉलेज खोलते ही 4 दिनों में हजारों छात्र-टीचर कोरोनावायरस संक्रमित, मचा हड़कंप

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (14:50 IST)
वॉशिंगटन। भारत में सरकार NEET की परीक्षा समय पर आयोजित करने पर अड़ी हुई है। इस फैसले का देशभर में विरोध किया जा रहा है। अमेरिका में भी स्कूल और कॉलेज खोलने का विरोध किया जा रहा था। ट्रंप सरकार ने लोगों की एक ना सुनी। शिक्षण संस्थाएं खोल दी ई और देखते ही देखते देश के 24 राज्यों के कॉलेजों में संक्रमण के हजारों मामले सामने आए। इससे अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ हैं। 

ALSO READ: NEET, JEE Row LIVE Updates: विरोध के बीच NEET एडमिट कार्ड भी जारी, सोनू सूद ने भी किया परीक्षाओं का विरोध
बताया जा रहा है कि संक्रमित होने वालों में 3300 स्टूडेंट और टीचिंग स्टाफ भी शामिल हैं। अकेले मिसीसिपी राज्य में करीब 4 हजार स्टूडेंट्स और 600 टीचर्स को क्वारंटीन किया गया है।
 
मिसीसिपी में सिर्फ 17 से 21 अगस्त के बीच ही स्कूलों में पढ़ाने वाले 144 शिक्षक और 292 स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं। राज्य के हेल्थ ऑफिसर डॉ थॉमस ई डॉब्स ने बताया कि 31 स्कूलों से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 
 
एहतियातन इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और यहां काम करने वाले स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है। इसी तरह अलबामा विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू होने के एक सप्ताह के बाद कोविड-19 के 566 मामले सामने आए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि मार्च में वसंत की छुट्टियों के बाद मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्कूल-कॉलेज खोलने की जिद के चलते शिक्षण संस्थाएं खोलने का निर्णय लिया गया था और पिछले सप्ताह 20,000 से अधिक छात्र विश्वविद्यालय आना शुरू हुए थे।
 
इंग्लैंड में स्कूलों में मास्क अनिवार्य : ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इंग्लैंड के माध्यमिक विद्यालयों में कर्मचारियों और 12 या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।
 
शिक्षा विभाग ने कहा कि आने वाली हफ्तों में इंग्लैंड के स्कूलों के नए अकादमिक वर्ष के लिए फिर से खुलने की तैयारी करने के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मास्क संबंधी नियम के तहत स्कूलों को भी इसका पालन करने की जानकारी दी जा रही है।
 
ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री गेविन विलियमसन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बच्चों को सुरक्षित स्कूल वापस लाना है। हमने हर स्तर पर नवीनतम चिकित्सा और वैज्ञानिक सलाह पर ध्यान दिया है।
 
सियोल में 11 सितंबर तक स्कूल बंद : उधर कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण दक्षिण कोरिया के सियोल में 11 सितंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दो सप्ताह में 200 बच्चे और स्टाफ़ संक्रमित हुए हैं। पूरी दुनिया में अनलॉक में कोरोनावायरस एक बार फिर तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख